Badaun News: तेज रफ्तार छोटा हाथी ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत
बदायूं, सितम्बर 6 -- Badaun News: इस्लामनगर रोड पर फतेहपुर गांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार छोटा हाथी ने सामने से आ रही दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अपने तहेरे भाई की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अलीगढ़ के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गाँव निवासी 25 वर्षीय नमन पुत्र राजेंद्र वाल्मीकि बाइक से अपने भाई की अंत्येष्टि में शामिल होने नदी पर जा रहे थे इसी दौरान गांव के ही अरविंद और नीलेश पुत्र मुनेद्र शर्मा कस्बा से घर का सामान खरीद कर बाइक से अपने घर करनपुर जा रहे थे। फतेहपुर के पास सामने से आए तेज रफ्तार छोटा हाथी ने दोनों बाइकों में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.