बदायूं, जुलाई 7 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। जिले में मानसून के आने के बाद दो दिन तक लगातार हुई बारिश से तीन दिन तक मौसम सुहाना रहा, लेकिन इसके बाद तेज धूप और उमस भरी गर्मी बढ़ती ही जा रही है। उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल होता जा रहा है। दिन पर दिन बढ़ रही गर्मी की वजह से लोग घरों के अंदर भी नहीं रुक पा रहे हैं। सुबह से तेज धूप एक साथ तापमान को बढ़ा रही है तो दिन भर आसमान में कई बार काले बादल छाने से उमस बढ़ती ही जा रही है। गर्मी से बेहाल हो रहे लोग अब बारिश का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में बारिश न होने की वजह से गर्मी बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास होने लगा था। इसके बाद पारा लगातार बढ़ता गया तो दोपहर के समय तक ऐसा महसूस हुआ कि आसमान से आग बरस रही हो। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: आ...