Badaun News: तीसरे दिन सीकरी में सन्नाटा, एहतियातन फोर्स की तैनाती बरकरार
बदायूं, अगस्त 28 -- Badaun News: गांव राजा की सीकरी में हुए मंगलवार को हुए बवाल के तीसरे दिन गांव में शांति बनी रही। एहतियात के तौर पर कई थानों की पुलिस और पीएसी गांव में तैनात है। एसडीएम बिसौली समेत अधिकारी लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। ग्रामीणों से अफवाहों और भड़काने वाली बातों से दूर रहने की अपील की गई। मंगलवार की घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई थानों की पुलिस और पीएसी को लगाया गया था। तीसरे दिन भी जवानों की तैनाती जारी रही। एसडीएम बिसौली भी समय-समय पर गांव का दौरा कर हालात का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। गांव में किसी तरह की नई घटना न हो, इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- Badaun News: सीकरी में बवाल के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.