बदायूं, सितम्बर 7 -- Badaun News: जिले में तीन दिन से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बन गयी है, जिससे लोगों को और मुश्किलें बढ़ गयी हैं। बारिश के चलते गंगा और राम गंगा में उफान बरकरार है। पिछले 24 घंटे में सुबह आठ बजे तक 25 एमएम बारिश दर्ज की। रिमझिम बारिश से कच्चे व पुराने मकानों को खतरा पैदा हो गया है। जिले में तीन दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। रविवार के लिये भी पूरे दिन बारिश होती रही, जिसका असर पूरी तरह से बाजार पर दिखाई दिया। सामान्य दिनों की अपेक्षा शहर के छह सड़का, मुख्य बाजार, इंदिरा चौक, लावेला चौक, नेहरू चौक, सुभाष चौक आदि स्थानों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल पहल काफी कम थी। ऐसी बारिश के बीच घरों से बाहर वही लोग निकले जिन्हें ज...