Badaun News: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं आया जितेश, दबिश जारी
बदायूं, सितम्बर 28 -- Badaun News: थाना क्षेत्र में 17 सितंबर को युवक-युवती को जंगल में घेरकर मारपीट, युवती से छेड़छाड़, वीडियो बनाने और युवक से 1500 रुपये लूटने की घटना के खुलासे के तीसरे दिन भी नामजद जितेश ठाकुर पुलिस के हाथ नहीं आया है। 24 सितंबर को वीडियो सामने आने पर मुकदमा दर्ज हुआ था और 25 सितंबर को तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा किया था। मामले में पुलिस ने स्वरूपपुर निवासी सुगेंद्र कुमार यादव, सराय बरौलिया निवासी बेचैन जाटव और छोटे जाटव को गिरफ्तार किया था। चौथा नामजद आरोपी जितेश ठाकुर तभी से फरार है। पुलिस की दो टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं और रिश्तेदारियों के साथ संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। यह भी पढ़ें- Badaun News: युवती का हुआ मेडिकल, चार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस सर्विलांस की म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.