बदायूं, अक्टूबर 15 -- Badaun News: तीन दिन पहले गंगा में कूदे युवक का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पुलिस ने 30 किलोमीटर दूर से शव बरामद कर लिया। गोताखोरों ने कादरगंज के पास गंगा से युवक का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर रविवार 11 अक्तूबर को जरीफनगर थाना क्षेत्र के आरिफपुर भगता नगला गांव निवासी श्रीराम 22 वर्ष पुत्र नरसिंह ने गंगा में छलांग लगा दी थी। युवक के गंगा में कूदने की सूचना मिलते ही कछला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। कुछ देर बाद युवक के भाई समेत परिवार के लोग भी गंगा घाट पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: लापता युवक का शव गंगनहर से मिला, मचा कोहराम भाई ने पुलिस को बताया कि श्रीराम अपनी पत्नी से नाराज था, जिसके बाद उसने गंगा में छलांग ल...