Badaun News: तीन दिन के भीतर बने दो आय प्रमाण पत्र, एसडीएम ने बैठाई जांच
बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: जगत ब्लॉक के गांव नैथू के रहने वाले अविष्कार शाक्य ने एसडीएम को दिये शिकायती पत्र में गलत तरीके से आय प्रमाण पत्र जारी कराकर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में सहायिका की नौकरी लेने का आरोप लगाया है। शिकायकर्ता का आरोप है कि गांव निवासी अम्मन खां के नाम से तहसील से अलग-अलग वार्षिक आय दर्शाते हुये तीन दिन के भीतर दो आय प्रमाण पत्र जारी किये गये हैं। पहले आय प्रमाण पत्र में वार्षिक आय 66,000 दिखाई है। यह प्रमाण पत्र आवेदन संख्या 251490010178158 के आधार पर पांच दिसंबर 2025 को जारी बताया गया है। वहीं दूसरे आय प्रमाण पत्र में वार्षिक आय 46,000 दर्ज है, जिसका आवेदन संख्या 251490010180102 है और इसे तीन दिन बाद आठ दिसंबर 2025 को जारी किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि तीन दिन के भीतर 20 हजार आय में अंतर आया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.