Badaun News: तीन छात्राएं लापता, आगरा पहुंची पुलिस तो दातागंज में मिलीं
बदायूं, अक्टूबर 5 -- Badaun News: तीन छात्राओं के अचानक लापता होने से परिवार के लोग परेशान हो गए। एक छात्रा के परिजनों ने दातागंज कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल नंबरों की मदद से तलाश शुरू की तो तीनों की लोकेशन आगरा में मिली। पुलिस टीम आगरा पहुंची, लेकिन तब तक तीनों छात्राएं वापस दातागंज आ चुकी थीं। पुलिस ने उन्हें चुंगी के पास से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराकर बताया कि उनकी बेटी कस्बे के अलग-अलग मोहल्लों में रहने वाली दो छात्राओं के साथ कॉलेज गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों को चिंता हुई और एक छात्रा के परिवार ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू की तो मोबाइल नंबरों के आधार पर उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.