Badaun News: तीन घंटे थाने में पिता-पुत्र से होती रही पूछताछ, इंस्पेक्टर को भनक भी नहीं
बदायूं, सितम्बर 15 -- Badaun News: जरीफनगर थाने में तैनात पुलिस यूं ही बेलगाम नहीं हुई। उसके पीछे थाना प्रभारी की कार्यशैली भी कहीं न कहीं जिम्मेदार है। हैरत की बात तो यह है कि थाने का पूरा सिस्टम चलाने वाला ऑपरेटर थाने की आइडी पासवर्ड को लीक कर वसूली कराता रहता है, लेकिन वह शिकायत से पहले पकड़ में नहीं आता है। इसी तरह से थाने की ही चौकी का प्रभारी दूसरे हल्के में बिना रवानगी, बिना अफसरों को सूचना दिए सादा वर्दी में तीन पिता-पुत्रों को मनमाने तरीके से पकड़कर ले आता है और उनको तीन घंटे तक थाने में बैठाए रखता है। ऐसे में इंस्पेक्टर को इस बात की भनक न हो, यह बात किसी के गले से नहीं उतर रही है। हालांकि अब जांच बड़े स्तर पर चल रही है इसलिए इंस्पेक्टर बाबूराम गौतम सवालों के घेरे में हैं। फर्जी दबिश देने और बेवजह पिता-पुत्रों को पकड़कर थाने लाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.