बदायूं, अगस्त 22 -- Badaun News: ससुर के निधन के बाद दशवां संस्कार में शामिल होने परिवार पैतृक गांव गया था। पीछे बंद मकान में घुसे चोरों ने कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर सोने के जेवर व नकदी चोरी कर ली। परिवार की महिला सदस्य वापस घर पहुंचीं तो ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। चोरी की वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र के लोची नगला मोहल्ले में रहने वाली पारूल राठौर पत्नी कुनाल के घर हुई। पारूल के ससुर राजकमल सिंह एडवोकेट का 15 अगस्त को निधन हुआ था। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव नगर पंचायत गुलड़िया में किया गया था। यह भी पढ़ें- Bareily News: ताले तोड़कर अधिवक्ता के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी 21 अगस्त को दशवां संस्कार होना था, इसलिए परिवार के सभी सदस्य गांव चले गए थे। 20 अगस्त की सुबह प...