Badaun News: तालाबनुमा गड्ढे में डूबने से युवक की मौत
बदायूं, अक्टूबर 4 -- Badaun News: क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान गांव कैलाई के बाहर मिट्टी खोदे जाने से बरसात में वह गड्ढा तालाब बन गया। उसी गड्ढे में डूबकर युवक की मौत हो गई। युवक मजदूरी के लिए घर से बाहर निकला था। इस दौरान दोपहर के समय गर्मी के चलते उसने तालाबनुमा गड्ढे में छलांग लगा दी। उसको अंदाजा नहीं था कि गड्ढा विकराल रूप ले चुका है। वह गड्ढे में डूबता चला गया और कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई। चीखपुकार पर ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे तब तक उसका शव उतराते देखा गया। सूचना पर एसएचओ रिषीपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन मृतक के परिजन पोस्टमार्टम से इन्कार करने लगे। देर रात तक पुलिस और परिजनों के बीच पोस्टमार्टम को लेकर जद्दोजहद चलती रही。
हादसे की जानकारी शनिवार को गांव कैला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.