बदायूं, सितम्बर 7 -- Badaun News: बदायूं। फैजगंज कस्बे के वार्ड नंबर नौ में बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया। तांगा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले शराफत सलमानी के मकान का लिंटर अचानक भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन परिवार के कुछ सदस्यों को अंदरूनी (गुम) चोटें आई हैं। जिस समय मकान का लिंटर गिरा, उस वक्त घर के अंदर कुल नौ सदस्य मौजूद थे, जिनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल थे। अचानक हुए इस हादसे से घर में चीखपुकार मच गई। गनीमत रही कि हमदु समा सहित परिवार के अन्य लोग बाल-बाल बच गए, हालांकि घर की एक लड़की को चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- Amroha News: बरसात के दौरान तहसील क्षेत्र में कई जगह गिरे पशुशाला-मकान, भारी नुकसान घटना के समय दोनों छोटे बच्चे भी सुरक्षित बच गए। पीड़ित शराफत सलमानी तांगा चलाकर...