Badaun News: तांगा चालक के मकान का लिंटर गिरा, परिवार बचा
बदायूं, सितम्बर 8 -- Badaun News: कस्बे के वार्ड नंबर नौ में बारिश के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। तांगा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले शराफत सलमानी के मकान का लेंटर अचानक भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। परिवार के कुछ सदस्यों को गुम चोटें आई हैं। जिस समय मकान का लेंटर गिरा, उस वक्त घर के अंदर कुल 9 सदस्य मौजूद थे, जिनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल थे। पीड़ित शराफत सलमानी ने बताया वे तांगा चलाकर ही अपने बड़े परिवार का पेट पालते हैं। हादसे में उनकी जीवन भर की पूंजी छिन गई। मलबे के नीचे दबकर गृहस्थी के सामान के साथ-साथ बच्चियों के लिए पाई-पाई जोड़कर इकट्ठा किया गया दहेज का सारा सामान भी टूटकर बर्बाद हो गया है। यह भी पढ़ें- बरेली मंडल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त घटना की सूचना नगर पंचायत चेयरमैन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.