बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: कुंवरगांव। क्षेत्र के गांव गरुईया के पास एसआई सुभाषचंद्र पुलिस टीम के साथ अभियान के तहत चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने गांव गरुईया निवासी जोगेंद्र पाल को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...