Badaun News: तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
बदायूं, जुलाई 13 -- Badaun News: मूसाझाग।पुलिस ने गश्त के दौरान युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि गांव गंगपुर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध युवक खड़ा है, जिसके पास हथियार है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी में युवक से एक तमंचा, कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने नाम विशाल पुत्र भगवानदास निवासी गांव सहौरा, थाना मूसाझाग, बदायूं बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.