Badaun News: तबर्रुकात शरीफ के जुलूस के साथ उर्स ए कादरी का आगाज
बदायूं, अक्टूबर 29 -- Badaun News: बदायूं। शहर के चक्कर की सड़क स्थित विश्वविख्यात दरगाह-ए-आलिया कादरिया में बुधवार को तीन दिवसीय 185वें सालाना उर्स ए कादरी का आगाज शानो-शौकत और अदबो-एहतराम के साथ हुआ। सुबह खानकाह-ए-कादरिया से तबर्रुकात शरीफ का जुलूस निकाला गया, जो दरगाह-ए-कादरिया पहुंचा। इसके बाद नातो-मनाकिब की महफिल सजी और उर्स की रस्मों का सिलसिला शुरू हो गया। उर्स में शिरकत के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों अकीदतमंद और जायरीन बदायूं पहुंचे। हजरत हुजूर शाह ऐनुल हक मौलाना अब्दुल मजीद कादरी बदायूंनी रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स का आयोजन खानकाह-ए-आलिया कादरिया के सज्जादानशीन काजी-ए-जिला हजरत अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ मियां कादरी की सरपरस्ती और हजरत मौलाना फजले रसूल मोहम्मद अज्जाम मियां कादरी की निगरानी में किया जा रहा है। उर्स के ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.