Badaun News: ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को किया ब्रीफ
बदायूं, नवम्बर 17 -- Badaun News: 17 नवंबर से शुरू होने वाले मेला ककोड़ा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह और सीओ उझानी राहुल पांडेय ने मेला परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों को ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंचने और सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने को कहा गया। साथ ही श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करने, गंगा घाटों पर विशेष सुरक्षा रखने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने को भी कहा गया, जिससे मेला शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। यह भी पढ़ें- Amroha News: तिगरी गंगा मेला : सीसीटीवी कैम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.