Badaun News: डॉक्टर को पीटने वालों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
बदायूं, अगस्त 13 -- Badaun News: गाय से कार की टक्कर के बाद डॉक्टर से मारपीट और कार पलटने के प्रयास के मामले में पुलिस ने सात नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं चार आरोपियों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामला अलापुर थाना क्षेत्र के बिचपुरी के पास का है। उसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एमओआईसी डॉ. राहुल सिद्धार्थ कार से बदायूं आ रहे थे। इसी दौरान अचानक गाय सामने आने से कार की टक्कर हो गई और गाय घायल हो गई। डॉक्टर की तहरीर के अनुसार इसके बाद बिचपुरी निवासी धर्मेंद्र पुत्र सोवरन, निखिल पुत्र छोटेलाल, केशर सिंह पुत्र डोरीलाल, रामसेवक पुत्र जयराम, धर्मपाल पुत्र डालचंद, धर्मेंद्र पुत्र रामनिवास और शेखर पुत्र राजकुमार समेत अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.