बदायूं, सितम्बर 4 -- Badaun News: मूसाझाग। नगर पंचायत गुलड़िया निवासी अर्पित पटेल पुत्र बाबू सिंह 28 अगस्त की सुबह कस्बे में डॉक्टर की क्लीनिक पर दवा लेने जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही एक युवक की बाइक से उन्हें टक्कर लग गई। अर्पित ने विरोध किया तो युवक गाली-गलौज कर वहां से चला गया। अर्पित डॉक्टर की दुकान पर पहुंचकर बैठ गए। आरोप है कि कुछ देर बाद विवेक पुत्र राजेंद्र उर्फ बिटूरी, पीयूष पुत्र विवेक, रूपवीर पुत्र राजेंद्र, विशाल उर्फ भूरे पुत्र रूपवीर, जितेश उर्फ लव्वू पुत्र टन्नी सिंह और रावेंद्र पुत्र डोरी सिंह वहां पहुंचे। छहों ने लाठी-डंडों से अर्पित पर हमला कर दिया। मारपीट में उनके सिर में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। अर्पित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हमलावरों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सिर के अलावा शरीर के ...