Badaun News: डेयरी कॉन्क्लेव में 28 लाभार्थियों को दिये चयन-पत्र
बदायूं, अगस्त 7 -- Badaun News: बदायूं। विकास भवन सभागार में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिये एक दिवसीय जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया। जिसमें सीडीओ गामिनी सिंगला ने 28 लाभार्थियों को चयन-पत्र वितरित किये। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सीडीओ ने मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना वर्ष 2026-27 के तहत चयनित 28 लाभार्थियों को चयन-पत्र वितरित किये इस दौरान सीडीओ ने विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालन को आय का सशक्त माध्यम बनाने का आह्वान किया। जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला नोडल अधिकारी नंद बाबा दुग्ध मिशन, कृषि विज्ञाऩ केंद्र उझानी के विशेषज्ञ डॉ रोशन सिंह मौजूद थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.