बदायूं, अगस्त 23 -- Badaun News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव शनिवार को बीबीपुर पहुंचे। यहां धरना देते हुये कहा कि मलेरिया मुक्त करने का योगी सरकार का दावा हवा हवाई साबित हुआ है। बीबीपुर गांव में डेंगू और मलेरिया से पीड़ितों को इलाज देने में योगी सरकार विफल रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मंदिर के पास धरना दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि बीबीपुर में हर घर में डेंगू और मलेरिया के मरीज हैं। 100 से अधिक गांव के लोग बरेली और बदायूं के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। तमाम लोग कर्ज लेकर और गहने बेचकर इलाज कराने को मजबूर हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार ग्रामीणों की जीवन रक्षा करने में विफल रही है। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: दलित बस्ती की सड़क पर फैली गंदगी, सड़क पर भरा पानी सरकारी डॉक्टरों से दवाईयों को लेने से गांव के लोग इंकार...