बदायूं, अगस्त 22 -- Badaun News: जगत ब्लॉक गांव बीबीपुर में मच्छर जनित बीमारियां फैलने पर पीड़ितों से उनका हालचाल लेने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव गांव में पहुंचे। उन्होंने गांव में ग्रामीणों से वार्ता की और मरीजों का हालचाल जाना। शुक्रवार को गांव पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने गांव में जलभराव की समस्या के समाधान, सफाई कराने और बीमारों के इलाज के लिए 22 अगस्त को गांव में धरना देने का ऐलान किया है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: दौड़े अफसर निकलवाया गांव के गलियारे का पानीबीबीपुर गांव में डेंगू और मलेरिया की समस्या बीबीपुर गांव में बड़ी संख्या में डेंगू और मलेरिया के मरीज सामने आए हैं। मरीजों की खबर मिलने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बीबीपुर गांव पहुंचे। उनको ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हर घर में डे...