बदायूं, अक्टूबर 15 -- Badaun News: डीसीएम की टक्कर से चाय के ठेले पर रखा गर्म दूध युवक के ऊपर गिर गया। हादसे में युवक झुलस गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों ने डीसीएम चालक को पकड़कर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की मंडी समिति में सदर कोतवाली के फकीरी सराय निवासी आदित्य 26 वर्ष पुत्र नरेश साहू किसी काम से गए थे। इसी दौरान वह चाय के ठेले के पास बैठकर पानी पी रहे थे। तभी डीसीएम चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए चाय के ठेले में टक्कर मार दी। ठेले पर दूध गर्म हो रहा था। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: अनियंत्रित डीसीएम पलटा, चालक जख्मी टक्कर लगने से गर्म दूध आदित्य के ऊपर गिर गया, जिससे वह झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल आदित्य को इलाज के लिए जिला अस्पताल...