Badaun News: डीजे पर गाना बदलने को लेकर कांवड़ियों से विवाद, ऑपरेटर को पीटा
बदायूं, अगस्त 17 -- Badaun News: जलाभिषेक कर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे में डीजे पर गाना बदलने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद डीजे ऑपरेटर को नीचे खींचकर मारपीट की गई। इससे कांवड़िए आक्रोशित हो गए और उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और एक आरोपी को जेल भेज दिया। मूसाझाग थाना क्षेत्र के घिलौर गांव के पास डीजे ऑपरेटर से मारपीट की घटना हुई। मनिकापुर कौर गांव से कांवड़ियों का जत्था कछला गंगा घाट से जल लेकर देवकली पटना मंदिर में जलाभिषेक करने गया था। जलाभिषेक के बाद कांवड़िए म्याऊं-डहरपुर रोड से अपने घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: डीजे वाहन से भिड़कर बाइक सवार जख्मी घिलौर पहुंचने पर कांवड़िए डीजे की धुन पर झूम रहे थे। इसी दौरान घिलौर निवासी धर्मेंद्र गुर्जर अपने एक साथी के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.