बदायूं, नवम्बर 26 -- Badaun News: डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का जायजा लिया एवं स्वयं भी मॉकपोल किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह अभियान 20 नवंबर से शुरू हो चुका है, जो विधानसभा सामान्य निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने तक संचालित रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग ऑफिसर के मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालय पर डेमोंस्ट्रेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं। ये केंद्र प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुलते हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रों पर तैनात प्रशिक्षित कार्मिक मतदाताओं को बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: मतदाता सूची की प्रविष्टियों की शुद्धता पर रहेगा विशेष जोर...