Badaun News: डिप्टी सीएमओ के छापे से खलबली, लैब संचालकों को नोटिस
बदायूं, जुलाई 26 -- Badaun News: फैजगंज बेहटा। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिप्टी सीएमओ ने अवैध तरीक से संचालित पैथोलॉजी लैब पर छापेमारी की। इस दौरान अवैध तरीके से लैब चलाने वालों में खलबली मच गई। डिप्टी सीएमओ की टीम ने अवैध तरीके से जांच लैब चलाने वालों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से फैजगंज बेहटा क्षेत्र में छापेमारी की गई। यहां झोलाछापों के साथ ही अवैध तरीके से जांच लैब चलाने वालों के यहां छापेमारी की गई। इस दौरान एसीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे में संचालित झोलाछाप की दुकानों, अवैध पैथोलॉजी लैब और जच्चा-बच्चा प्रसव केंद्रों पर छापेमारी की। टीम के आने की भनक लगते ही झोलाछाप अपनी दुकानों को छोड़कर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.