बदायूं, अक्टूबर 21 -- Badaun News: बदायूं। बेसिक के स्कूलों में मिड-डे मील को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिये बेसिक शिक्षा विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब जिले के स्कूलों में मिड-डे मील वितरण के दौरान पांच बच्चों के भोजन की थाली की तस्वीरें सीधे डिजिटल पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी। सरकार द्वारा मिड-डे मील को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने को लिये गये निर्णय के बारे में बीएसए नवीन कुमार ने सभी ब्लॉक के बीईओ एवं स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को अवगत करा दिया है। बीएसए ने कहा है कि बेसिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को मिड डे मील का भोजन खाते हुये पंक्तिबद्ध बैठे बच्चों और उनकी थाली के पांच-पांच फोटो खींचने होंगे और यह फोटो डिजिटल रजिस्टर पर उपलब्ध कराये गये मिड डे मील भोजन एप पर अपलोड करने होंगे। यह भी पढ़ें- Bagpat News: कन्वर्जन कॉस्ट का...