बदायूं, जुलाई 24 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। सावन मास में अगर आप गंगोत्री के पवित्र एवं शुद्ध जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहते हैं और किन्हीं कारणों से गंगोत्री तक जल भरने नहीं पहुच पाते हैं तो डाकघर में आपके लिये गंगोत्री का जल उपलब्ध है। यहां से 30 रुपये देकर गंगोत्री के जल की बोतल खरीदी जा सकती है। डाक विभाग ने सावन मास में शिवभक्तों के लिये गंगोत्री से जल मंगाया है, जो कि मुख्य डाकघर से लेकर शाखा डाकघर एवं उप डाकघर में उपलब्ध है। यहां से कोई भी व्यक्ति 30 रुपये देकर 250 एमएल जल की बोतल खरीद सकता है। वर्तमान में 500 बोतल गंगोत्री का जल मुख्य डाकघर में उपलब्ध है। गंगोत्री के जल की बढ़ती मांग को देखते हुये 2500 बोतल और जल मंगाया गया है, जो कि अगले सप्ताह तक मुख्य डाकघर पहुंच जायेगा। यहां से गंगोत्री के जल के लिये उप डाकघर एव...