Badaun News: डाकखाना रोड पर बाइक टच होने पर युवक से मारपीट
बदायूं, जुलाई 3 -- Badaun News: इस्लामनगर, संवाददाता। कस्बे के डाकखाना रोड पर बाइक टच होने के बाद कुछ युवकों ने बाइक सवार के साथ बीच सड़क मारपीट कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 30 जून का वीडियो अब वायरल होने के बाद मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
घटना का विवरण मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बे के डाकखाना रोड का है। 30 जून को बाइक टच होने के बाद कुछ युवकों ने एक बाइक सवार को रोक लिया और उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट कर दी। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट करने वाले युवक कस्बे के ही रहने वाले लग रहे थे, जबकि पीड़ित किसी गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।
पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.