Badaun News: डांडिया की थाप पर आज झूमेगा बदायूं, दीक्षा मिश्रा बिखेरेंगी सुरों का जादू
बदायूं, नवम्बर 5 -- Badaun News: बदायूं। रंग-बिरंगे परिधान, गरबा के गोल घेरे बॉलीवुड और गुजराती गीतों की धुन पर थिरकते कदम, दीपावली के उल्लास को आज दोगुना करेंगे। शहर के बदायूं क्लब में हिन्दुस्तान डांडिया नाइट्स का आयोजन होने जा रहा है। इसमें मशहूर गायिका दीक्षा भारती, शुभांगी राघव एवं मंगल रत्नेश अपनी सुरीली आवाज बिखेरने को पहुंचेगे। हिन्दुस्तान उत्सव डांडिया नाइट्स कार्यक्रम बदायूं क्लब में पांच नवंबर गुरुवार शाम छह बजे से शुरू होगा। आयोजन में लोक संस्कृति की रंगत के साथ मंगल स्वार बैंड की धुन का तड़का देखने को मिलेगा। इस कार्यक्रम में डांडिया और गरबा प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। पारंपरिक परिधानों और रंग-बिरंगे लहंगों में सजे प्रतिभागी उत्सव की रौनक बढ़ाएंगे। इस कार्यक्रम का शहर वासियों को हर वर्ष इंतजार रहता है। ये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.