बदायूं, अगस्त 25 -- Badaun News: बिनावर। बरेली-मथुरा हाईवे पर बेकाबू डबल डेकर बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खाई में जा घुसी। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए बरेली भेजा और क्रेन की मदद से बस को खाई से बाहर निकलवाया। बिनावर थाना क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे स्थित बेड़ा सड़क पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे हादसा हुआ। बदायूं से बरेली की ओर जा रही डबल डेकर बस आगे चल रहे बाइक सवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस सड़क किनारे खाई में जा घुसी। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को गंभीर हालत में पाया। घायल की पहचान दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सिपहिया के रहने वाले क...