Badaun News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार अग्निवीर चयनित युवक की मौत
बदायूं, अगस्त 27 -- Badaun News: बदायूं। बाइक सवार दो युवकों को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में अग्निवीर भर्ती में चयनित परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई, जबकि अग्निवीर की तैयारी कर रहा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसा बिसौली कोतवाली क्षेत्र के आसफपुर-शाहबाद रोड पर पिंदरा मोड़ से पहले हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गुलड़िया गांव के रहने वाले अग्निवीर की तैयारी कर रहे अर्पित, 18 वर्ष, पुत्र यादव और अग्निवीर में चयनित तरुण उर्फ बाबू पुत्र मनोज यादव सुबह करीब 4:00 बजे घर से मदनलाल इंटर कॉलेज में रनिंग और फिजिकल की तैयारी करने गए थे। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में ट्रक ने बाइक सवार 2 सिपाहियों को रौंदा, दूर त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.