Badaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराया कैंटर, युवक की मौत
बदायूं, जुलाई 4 -- Badaun News: बदायूं। चौराहे के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से कैंटर घुस जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि कैंटर चालक घायल हो गया। टक्कर के बाद ट्रॉली में भरी ईंटें सड़क पर बिखर गईं। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र के मुजरिया-सहसवान मार्ग पर मुजरिया चौराहे के पास शनिवार सुबह हुआ। थाना क्षेत्र के गांव नेथुआ निवासी 18 वर्षीय जितेंद्र मजदूरी के लिए जा रहा था। वह ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार था। इसी दौरान पीछे से आ रही कैंटर गाड़ी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रॉली में भरी ईंटें सड़क पर फैल गईं और जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलने पर मुजरिया पुलिस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.