Badaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में दौड़ा करंट, कांवड़िया की मौत, सात बच्चे झुलसे
बदायूं, अगस्त 9 -- Badaun News: कछला गंगा घाट से जल लेने की तैयारी कर रहे कांवड़ियों के ट्रैक्टर के लाउडस्पीकर से बिजली का तार छू गया। करंट की चपेट में आने से एक शिवभक्त कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सात बच्चे झुलस गए। झुलसे बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सभी कांवड़िए कछला से जल लेकर शाहजहांपुर के पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक करने की तैयारी में थे।कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गौरामई में कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीजे लगाकर कछला गंगा घाट पर जल लेने के लिए जाते समय हादसा हो गया। गांव में ही ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगे लाउडस्पीकर से बिजली का तार टच हो गया, जिससे ट्रॉली में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से गांव निवासी रोहित कुमार 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.