Badaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसने से जाम की समस्या, दिक्कत
बदायूं, अक्टूबर 1 -- Badaun News: सोत नदी के वैकल्पिक रास्ते पर बनी पुलिया टूटने के बाद बनाया गया डायवर्जन राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। बुधवार को डायवर्जन मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में फंस गई। इससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। डायवर्जन मार्ग पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसने से छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन ठप हो गया। जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने डायवर्जन मार्ग को दुरुस्त कराने, जलभराव और कीचड़ की समस्या दूर कराने एवं यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाने की मांग की है। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.