बदायूं, नवम्बर 3 -- Badaun News: क्षेत्रीय रेलवे क्रासिंग पर प्रेशर पाइप लीक होने की वजह से मालगाड़ी आधा घंटे तक दातागंज रेलवे फाटक पर रुकी रही। मालगाड़ी आधा घंटे तक रुकी तब तक दातागंज रोड पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। काफी देर बाद ट्रेन के प्रेशर पाइप लीक को बंद किया गया तो मालगाड़ी अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। इसके बाद जाम खुल सका। सोमवार को दोपहर करीब सवा तीन बजे मालगाड़ी बरेली की ओर से कासगंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान बदायूं के दातागंज रेलवे क्रासिंग पर मालगाड़ी पहुंची तो ट्रेन के इंजन का प्रेशर पाइप लीक हो गया। प्रेशर पाइप लीक होने के बाद मालगाड़ी वहीं पर रुक गई। रेलवे फाटक पर ट्रेन रुकने की वजह से जाम लग गया। जाम में फंसे वाहन चालक व्यवस्था को कोसते रहे। काफी देर बाद ट्रेन में मरम्मत कार्य पूरा हुआ तब जाकर ट...