Badaun News: ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, अज्ञात चोरों पर मुकदमा
बदायूं, जुलाई 29 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरी से विद्युत विभाग को 20,580 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। मामला नगला शर्की गांव का है। यहां रहने वाले अमन कुमार पुत्र ऋषिदेव के निजी नलकूप पर लगे 25 केवीए ट्रांसफार्मर से 22 और 23 जुलाई की रात अज्ञात चोर करीब 105 लीटर तेल चोरी कर ले गए। 33/11 केवी उपकेंद्र ढाक की ज्यारत के अवर अभियंता अवनीश सिंह ने एंटी पावर थेफ्ट थाना में तहरीर देकर बताया कि नलकूप बुधवायी रोड पर गांव के बाहर स्थित है। रात में अज्ञात चोर ट्रांसफार्मर का तेल निकालकर ले गए। यह भी पढ़ें- Bareily News: ट्रांसफार्मर गिराकर किया तेल, कॉपर एवं केबल चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.