Badaun News: टैंक की चपेट में आकर बदायूं का लाल शहीद
बदायूं, नवम्बर 22 -- Badaun News: बदायूं। सैन्य प्रशिक्षण के दौरान टैंक की चपेट में आकर बदायूं के अंकुश पटेल शहीद हो गए। सैन्य अफसरों से मिली सूचना के बाद परिजन पार्थिव शरीर लेने के लिए हरियाणा के हिसार रवाना हो गए हैं। वहां से सेना के वाहनों से पार्थिव शरीर बरेली के कैंट लाया जाएगा, इसके बाद पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आमगांव निवासी अंकुश पटेल सेना में नायक के पद थे। वह वर्ष 2008 में सेना में भर्ती हुए थे और नागपुर के कामठ में उन्होंने अपनी ट्रेनिंग पूरी की थी। इस दौरान वह सूडान में भी करीब तीन साल तक सेवाएं दे चुके थे। मौजूद समय में वह हिसार में तैनात थे। हिसार में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान टैंक की चपेट में आकर वह शहीद हो गए।शहादत की खबर मिलते ही परिजन हिसार के लिए रवाना हो गए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.