Badaun News: टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन
बदायूं, अगस्त 7 -- Badaun News: बिल्सी। भूदेवी इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करके किया। प्रतियोगिता में केवल भूदेवी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न मुकाबलों के बाद अंडर-14 बालक वर्ग में विष्णु शर्मा तथा अंडर-17 बालक वर्ग में यशराज आर्यन का जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। प्रदीप कुमार सक्सेना, राजेंद्र कुमार शर्मा, पीटीआई वरुण कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, रवीना रानी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- टेबल टेनिस में भाग लेने वाले खिलाड़ी मुजफ्फरपुर रवाना यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.