बदायूं, अक्टूबर 8 -- Badaun News: तहसील क्षेत्र के ग्राम बांस बरौलिया में मंगलवार की शाम लोहे के टिनशेड में उतरे करंट की चपेट में आने से एक महिला बाल-बाल बच गई। हादसे में महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। परिजनों ने उसका उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया है। गांव निवासी डा.छत्रपाल माथुर की पत्नी शकुंतला देवी घर के सामने स्थित एक दुकान पर सामान खरीदने गई थीं। बताया गया कि दुकान के बाहर लगे लोहे के टिनशेड में लगे पाइप में बिजली का करंट आ रहा था। जैसे ही शकुंतला देवी ने लोहे के पाइप के संपर्क में आईं, वह करंट की चपेट में आ गईं। यह भी पढ़ें- Katihar News: घास काटने गई वृद्ध महिला की बिजली का करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम इसी दौरान अचानक बिजली चली गई, जिससे वह सड़क पर गिर गईं। सड़क पर गिरने से उनके सिर और पैर में चोट आई है।

हिंदी हिन्...