Badaun News: झमाझम बारिश से लबालब खेत, धान रोपाई शुरू
बदायूं, जुलाई 10 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। झमाझम बारिश से धान की खेती करने वाले किसानों के चेहरे खिल गए हैं। जिले भर में किसानों ने धान रोपाई के काम को तेजी से शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि इस बार धान की फसल पर लागत कम आएगी और पैदावार बंपर रहेगी। इस बार बारिश किसानों का पूरा साथ दे रही है। जिले में किसान करीब 75 हजार हेक्टेयर पर धान की खेती करते हैं। किसान बारिश के इंतजार में धान रोपाई के लिये रुके थे। किसानों ने बारिश के बाद अपने-अपने खेतों में धान की नर्सरी लगाना शुरू कर दी है। किसानों का कहना है कि रुक-रुककर हो रही बारिश धान की फसल के लिये संजीवनी साबित होगी। खेतों में पर्याप्त पानी हो गया है, जिससे धान रोपाई पर पानी की व्यवस्था करने पर होने वाला खर्च भी बच गया है। गुरुवार के लिये किसान सुबह में ही खेतों पर पौध लेकर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.