Badaun News: झमाझम बारिश ने दिलाई उमस भरी गर्मी से राहत
बदायूं, अगस्त 24 -- Badaun News: जिले में कई दिनों से लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को रविवार दोपहर बाद राहत की बारिश लेकर आई। शहर से लेकर देहात तक झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। कई दिन बाद हुई इस बारिश से धान के काश्तकारों को काफी फायदा है तो मिर्च की पौध और सब्जी के किसानों को नुकसान होगा। रविवार को दोपहर बाद ठंडी हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। शहर से लेकर देहात तक हर जगह बारिश होती रही। कई बार रुक रुककर बारिश हुई जिससे चारों ओर जलभराव हो गया। जलभराव की वजह से लोगों को घरों से निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से तापमान में काफी गिरावट आई। बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया। उमस से लोगों को निजात मिली तो उन्होंने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.