Badaun News: जैविक खेती करने पर 12 हजार प्रति हेक्टेयर का मिलेगा अनुदान
बदायूं, अक्टूबर 24 -- Badaun News: नमामि गंगे परियोजना के तहत उसावां, सहसवान, उझानी, कादरचौक, दहगवां ब्लॉक क्षेत्र में गंगा किनारे के 71 गांवों में जैविक खेती पर जोर दिया जा रहा है। इच्छुक किसान यूपी डास्प से संपर्क कर जैविक खेती कर सकते हैं। यूपी डास्प की ओर से जैविक खेती करने पर प्रति हेक्टेयर 12 हजार का अनुदान किसान को देना निर्धारित है। यूपी डास्प द्वारा संचालित नमामि गंगे जैविक खेती परियोजना के तहत इन दिनों जैविक किसान मेला आयोजित कर किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को दहगवां ब्लॉक परिसर में जैविक मेला आयोजित किया गया। मेला का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नमित गुप्ता एवं कार्यदायी संस्था बायोसर्ट इंटरनेशनल ने किया। जिला परियोजना समन्वयक डॉ. विवेक गौरव ने रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.