Badaun News: जेल से छूटकर आए युवक ने घर में घुसकर चाकू से किया हमला
बदायूं, नवम्बर 21 -- Badaun News: पुरानी रंजिश में घर पहुंचे युवक ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया। हमले में बीच-बचाव कर रहे युवक के सिर में गहरी चोट आई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मिर्धाटोला मोहल्ला निवासी बाबूराम पुत्र दौजीराम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 16 नवंबर की शाम करीब आठ बजे वह अपने परिवार और बेटे टिकुल के साथ घर पर बैठा था। इसी दौरान मोहल्ले का राधे पुत्र छत्तरपाल उसके घर पहुंच गया। बाबूराम का आरोप है कि राधे से उसकी और परिवार की पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोपी दो दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। घर पहुंचते ही वह बिना कुछ समझे गाली-गलौज करने लगा और हाथ में लिए धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।आरोप है कि चाकू का वार बाब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.