Badaun News: जेल भेजने का डर दिखाकर घूसखोरी करता था दरोगा
बदायूं, जुलाई 9 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। स्थानीय बिजली थाने में तैनाती के बाद से ही विजिलेंस का दरोगा कृष्णपाल सिंह विवादों में घिरा रहा था। उसका एक सूत्रीय कार्यक्रम था तो वह विवेचना के नाम पर लोगों को जेल भेजने का भय दिखाना। जिस मुकदमे में वह लोगों को जेल भेजने का भय दिखाता था उस अधिनियम के तहत जेल जाने का प्रावधान ही नहीं है। बिल बकाया या फिर बिजली चोरी में जुर्माना वसूले जाने का ही प्रारंभिक प्रावधान है, इसके बाद भी यह दरोगा इस तरह के मामलों में फंसे लोगों को धमकाकर अपनी जेब भर रहा था। हद ज्यादा बढ़ी तो एंटी करप्शन तक इसकी शिकायत पहुंच गई। एंटी करप्शन टीम ने जब अचानक छापा मारा तो रिश्वत के पैसे हाथों में लेकर भ्रष्टाचार का आरेापी दरोगा डिवीजन के कैश काउंटर की ओर दौड़ा था, लेकिन टीम ने उसको दबोच लिया। साल 2025 में अब तक 22 अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.