Badaun News: जेठ ने महिला पर की फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
बदायूं, जुलाई 29 -- Badaun News: इस्लामनगर, संवाददाता। शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर जेठ ने महिला की हत्या की कोशिश की। घर का दरवाजा बाहर से बंद करने के बाद उसने दरार से फायर कर दिया। महिला ने छिपकर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी का है। गांव निवासी सीमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति पिंटू यादव गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान उनके जेठ अवनेश यादव घर पहुंचे और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। सीमा ने रुपये देने से मना कर दिया तो वह नाराज होकर धमकी देते हुए वहां से चले गए। करीब 15 मिनट बाद वह दोबारा लौटे, घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और दरवाजा खुलवाने का प्रयास करने लगे।जब सीमा ने दरवाजा नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.