Badaun News: जुआ खेलते चार लोग गिरफ्तार
बदायूं, जुलाई 12 -- Badaun News: उझानी। गांव मानकपुर स्थित एक कुएं के पास पुलिस ने दबिश दी गई। वहां चार लोग हार-जीत की बाजी लगाकर रुपये से जुआ खेलते मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर रोली निवासी अनिल कुमार सिंह व मानकपुर निवासी ताज मोहम्मद , मेहरवान और छोटू को मौके से पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से नकदी बरामद हुई। इसके अलावा जुआ में लगी 950 रुपये की रकम और 52 ताश के पत्ते भी जब्त किए गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: जुआ खेल रहे चार लोग गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.