बदायूं, अगस्त 15 -- Badaun News: बदायूं/फैजगंज बेहटा, हिटी। फैजगंज कस्बे वार्ड नंबर तीन में बीती रात पुलिस द्वारा जुए की फड़ पर की गई छापेमारी के बाद थाने में हंगामा देखने को मिला। पुलिस टीम ने मौके से पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई की भनक लगते ही खुद को भीम आर्मी का मंडल संगठन सचिव बताने वाला एक नेता पकड़े गए आरोपियों को छुड़ाने को थाने पहुंचे। जब ड्यूटी पर तैनात दरोगा प्रतीक चौधरी ने कानूनी प्रक्रिया का हवाला देते हुए जुआरियों को छोड़ने से इंकार कर दिया। जिससे दबाव बनाने के लिए थाने के बाहर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नेता ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दरोगा पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। वह जमीन पर बैठकर दरोगा प्रतीक चौधरी के तबादले की मांग पर अड़ गया। चेतावनी दी कि जब तक दरोगा का तबादला नहीं होता, वह थाने क...