बदायूं, अक्टूबर 12 -- Badaun News: मौसम में बदलाव के साथ बिजली की दैनिक खपत में कमी आने के बावजूद जिले में बिजली कटौती की समस्या बढ़ गई है। शहर से लेकर देहात तक लोगों को अब अघोषित कटौती का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना रात को कई-कई घंटे तक बिजली कटौती रहती है। इससे लोग काफी परेशान हैं। विद्युत निगम के अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि जिले में 20 से ज्यादा फीडर क्षमता के हिसाब से ओवरलोड हैं। उन फीडरों की क्षमता कब बढ़ाई जाएगी इसके बारे में कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है। मौसम में नमी आने की वजह से और खासतौर रात को लोड कम हो जाता है। इसके बाद भी यहां रोजाना रात को अघोषित बिजली कटौती का दंश सभी को झेलना पड़ रहा है। बिजली कटौती के बारे में शिकायत करने पर विद्युत निगम ओवरलोड फीडरों की बात कहता है। उसके समाधान के लिए कोई योजना तैयार नहीं की...