Badaun News: जिले में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे चार निजी अस्पताल, दो एक्सरे सेंटर सील
बदायूं, अक्टूबर 24 -- Badaun News: जिले में बिना रजिस्ट्रेशन निजी अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए दूसरे दिन भी छापेमारी जारी रही। एक दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहसवान तहसील क्षेत्र में छापेमारी करते हुए बिना रजिस्ट्रेशन संचालित पांच निजी अस्पतालों को सील किया था। दूसरे दिन शहर से सटे नवादा और बिसौली तहसील क्षेत्र में अभियान चलाते हुए चार निजी अस्पताल और एक्सरे सेंटरों को सील किया गया। स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी के दौरान कई झोलाछाप दुकानें बंद करके भाग गए। उनके यहां नोटिस चस्पा किया गया है। दूसरे दिन की छापेमारी के बाद अवैध तरीके से अस्पताल चलाने वालों में खलबली मची हुई है। शु्क्रवार को एसीएमओ डॉ. मोहन झा के नेतृत्व में कार्रवाई के लिए टीम का गठन किया गया। टीम में डिप्टी सीएमओ डॉ. नवनीत कुमार, डॉ. पवन जायसी को शामिल किया गया। टीम सबस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.